Home उत्तर प्रदेश जौनपुर के धर्मेश यादव का राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन, जीते सिल्वर...

जौनपुर के धर्मेश यादव का राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन, जीते सिल्वर व दो ब्रॉन्ज मेडल

JAUNPUR NEWS: चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पांचवें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में जनपद जौनपुर के मास्टर एथलीट धर्मेश यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। करंजाकला विकासखण्ड के ग्राम प्यारेपुर निवासी धर्मेश यादव (पुत्र स्वर्गीय चंद्रजीत यादव) ने लांग जंप में सिल्वर मेडल और गोला फेंक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने 100×4 रिले रेस में उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा बनते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रकार धर्मेश यादव ने प्रतियोगिता में कुल एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में देशभर के 21 राज्यों से 700 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। धर्मेश यादव की इस उपलब्धि पर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष जिलाजीत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।धर्मेश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय बनकट गांव निवासी डॉ. अजीत यादव को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।