कवन सो काज कठिन जग माही
जो नहीं होत तात तुम पाही
PRAYAGRAJ: जेठ माह के अंतिम मंगलवार को केसरी नंदन कलयुग के संकट मोचक श्री हनुमान जी महाराज का पूजन अर्चन प्रत्येक वर्ष के जेठ महीने के मंगलवार की भांति कटघर स्थित समया देवी मंदिर में पूरे भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में पूरे भव्यता से मनाया गया। मंदिर एवं हनुमान जी महाराज का फूलों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया।भक्तों ने प्रात: काल मां गंगा का स्नान कर हनुमान जी की आराधना की और समया मांइ मंदिर पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत घंटा घड़ियाल शंख बजा कर दिव्य आरती कर हनुमत भक्तों एवं राहगीरों बूंदी एवं रामवाने का प्रसाद देकर शरबत भी वितरित किया गया। उक्त अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता, पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव, भाजपा नेता अनुराग संत, विहिप नेता विनोद सोनकर, विशाल अग्रहरी, शुभेंदु श्रीवास्तव, विनीत केसरवानी, निखिल केसरवानी, पुजारी विष्णु पंडित, आचार्य कमलेश तिवारी, आचार्य कन्हैयालाल मिश्र, गोपाल केसरवानी, कुशाग्र श्रीवास्तव, विनीता, पूर्व पार्षद रुचि गुप्ता, पिंकी सोनकर सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।







