Home उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर संगठन के वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन

जूनियर इंजीनियर संगठन के वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन

तकनीकी दक्षता का करें विकास :डॉक्टर आशीष गोयल

LUCKNOW NEWS: राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश का 78 वां वार्षिक महाधिवेशन भव्यता के साथ प्रारंभ हुआ। महा अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए डॉक्टर आशीष गोयल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य निगम,ने कहा कि मैं यहां केवल आपको सुनने में अच्छी लगने वाली बातें रखने के लिए नहीं आया हूं बल्कि वर्तमान में कॉरपोरेशन की स्थिति और उसकी चुनौतियों से भी भिज्ञ कराने हेतु आया हूं । अब आगे का भविष्य आईटी का है और हम सब लोगों को यह बात समझ लेनी चाहिए और उसके लिए हमें अपनी तकनीकी दक्षता को बढ़ाना पड़ेगा, जिसके लिए कॉरपोरेशन द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है जल्दी ही कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही डॉक्टर गोयल ने कहा कि वर्तमान में कॉर्पोरेशन की वित्तीय स्थिति बहुत ही खराब है कॉर्पोरेशन का घाटा लगभग 55000 करोड़ है और इतना ज्यादा घाटा कोई भी राज्य सरकार बहुत लंबे समय तक नहीं उठा पाएगी इसीलिए हम सबको प्रयास कर इस घाटे को कम करना पड़ेगा। अध्यक्ष ने बताया कि आपके संवर्ग की मांगों एवं समस्याओं को आपके पदाधिकारीयों के साथ अलग से बैठकर जो जायज होगा उसको अवश्य पूरा किया जाएगा। जल्द ही अवर अभियंता से  सहायक अभियंता एवं सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नति कर दी जाएगी। संगठन का मांग पत्र रखते हुए केंद्रीय महासचिव इंजीनियर बलवीर यादव ने कहा कि वर्तमान प्रबंधन अवर अभियंता संवर्ग को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से निर्णय ले रहा है जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और नियम विरुद्ध आदेश वापस होने चाहिए तथा 48 00 ग्रेड वेतन को अवर अभियंता संवर्ग के लिए समाप्त कर देना चाहिए। संगठन के संरक्षक इंजीनियर सतनाम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा अध्यक्ष महोदय अवर अभियंता संवर्ग सदैव से प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला रहा है आपसे अनुरोध है कि इनके साथ जो उत्पीड़ात्मक कार्रवाई हो रही है उसको रोका जाए बाकी जो भी जायज मांग है हमें उम्मीद है कि आप उसको पूरा करेंगे।  संगठन के संरक्षक इंजीनियर आरके त्रिवेदी ने अध्यक्ष महोदय से कहा कि उत्तराखंड के पैटर्न पर 4800 ग्रेड वेतन अवर अभियंता संवर्ग के लिए समाप्त कर दिया जाए तथा सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत कार्य करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट किसी एक जिले में चालू किया जाए और तब इस संवर्ग की जिम्मेदारी तय की जाए और यदि कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आता तो जो चाहे वह कार्यवाही कर दें। अंत में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार ने अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन एवं पूरी प्रबंधन टीम को धन्यवाद दिया साथ ही अध्यक्ष महोदय से मांग किया कि निलंबन से बहाली के पश्चात कारपोरेशन को समर्पित करने के आदेश का निचले स्तर पर प्रबंधन द्वारा अपने निजी मतभेदों की वजह से बदला लेने की प्रवृत्ति से अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। अधिवेशन में प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए लगभग 5000 की संख्या में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने प्रतिभा किया।