MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को एसएसपी सोमेन वर्मा के निर्देशन में चुनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीओ चुनार मंजरी राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में मुखबिर के सूचना के आधार पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ छापेमारी की और दर्जनभर जुआ माफियाओं को गिरफ्तार किया। कई वाहनों को भी जप्त किया गया।







