Home उत्तर प्रदेश जुआ खेलते पकड़े गए 19 जुआरी पुलिस ने बरामद किया 2,11,987 रुपए

जुआ खेलते पकड़े गए 19 जुआरी पुलिस ने बरामद किया 2,11,987 रुपए

BHADOHI NEWS: कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआरएस वेडिंग लॉन के एक कमरे में रविवार रात को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से 2,11,987 रुपए नकद और 4 ताश की गड्डी बरामद की। इनमें 2,087 रुपए जामा तलाशी से और 2,09,900 रुपए मालफड़ से मिले। मौके पर खड़ी 6 मोटरसाइकिल को भी वैध कागजात नहीं होने के कारण 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। लॉन में जुआ गिरोह चल रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा-112 बीएनएस और सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भदोही सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही। एसओजी टीम का नेतृत्व निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने किया।