Home उत्तर प्रदेश जीएसटी दर कम होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक ने दी...

जीएसटी दर कम होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक ने दी जानकारी

JALAUN NEWS: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर घंटाघर तक व्यापारियों से दुकानों पर संपर्क करके जीएसटी के बारे में जानकारी बताई।उन्होंने बताया कि जीएसटी की दरों में सुधार से गरीबों को राहत और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी कम होने से व्यापार में काफी वृद्धि होगी और ग्राहकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापार बढ़ेगा तो हम सब व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की गई। जीएसटी सम्पर्क जुलूस में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी,जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान,डा.दिलीप सेठ,तरुण तिवारी,संतोष गुप्ता,विवेक कुशवाहा,पुष्पेंद्र सेंगर,मनोज यादव जिला मीडिया प्रभारी,भगवती शरण शुक्ला आदि कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया गया।