Home उत्तर प्रदेश जीआरपी के जवानों ने करोड़ों रुपए के 237 कछुआ लावारिस हालत में...

जीआरपी के जवानों ने करोड़ों रुपए के 237 कछुआ लावारिस हालत में की बरामद

326
0

वाराणसी।कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने एक ट्रेन से लावारिस हालत में लगभग दो सौ से ज्यादा जिन्दा कछुआ बरामद किया हैं।जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताया जा रहा है। बता दें कि कैंट रेलवे स्टेशन पर माघ मेले के मद्देनजर चेकिंग अभियान लगातार चल रहा है। इस दौरान जीआरपी को मालदा टाउन एक्सप्रेस में 237 दुर्लभ किस्म के कछुआ लावारिस हालत में मिले हैं। जिसे जीआरपी पुलिस ने बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया। बरामद कछुओं की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। कैंट जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में लगभग 237 कछुए बरामद किया हैं। जिन्हें वन विभाग को सौंपा गया है। इन कछुओं से मादक दवाएं बनाने अथवा तंत्र मंत्र के लिए प्रयोग किए जाने की आशंका है। फ़िलहाल इसे वन विभाग को सौंप दिया गया है।