MIRZAPUR NEWS: शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब जिला सूचना कार्यालय में 6 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।अजगर को देखने के लिए बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई अपने घरों से निकल पड़े। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लाल गमछा लिए बहादुर युवक बिना किसी डर के अजगर का मुंह पकड़कर उसे काबू में कर रहा है। युवक बड़ी बहादुरी से अजगर को पकड़ लिया और उसका मुंह लाल गमछे से बंद कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक अजगर को बड़ी सावधानी से पकड़े हुए है। उसकी बहादुरी ने हर किसी को हैरान कर दिया। लोग चिल्लाते नज़र आए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत वन विभाग की टीम को बुलाकर अजगर को सुरक्षित वन विभाग की टीम को सौंप दिया।







