MIRZAPUR NEWS: सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि दुर्घटना ग्रस्त मोड़ से पहले रिफ्लेक्टर टेप और साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे माहवार मृत्यु दर विवरण उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क सुरक्षा के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक विद्यालय से एक-एक नोडल अधिकारी नामित करें जो सड़क सुरक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों को विद्यालयों में प्रचारित करेंगे. मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जाए और बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, खंड-2, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







