सीएमएस पर नाकामी का आरोप
JALAUN NEWS: जिला महिला अस्पताल में महिला दलालों का रैकेट सक्रिय है, जो प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों को गुमराह कर प्राइवेट नर्सिंग होमों में ले जाकर लूट रहा है। आरोप है कि प्रभारी सीएमएस डॉ. एन.आर. वर्मा और उनके करीबी बाबू राजेंद्र प्रसाद इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दलाल प्रसव कक्ष और डॉक्टरों के कक्षों के आसपास सक्रिय रहती हैं और नर्सिंग होम संचालकों से मोटा सुविधा शुल्क लेती हैं। योगी सरकार की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं के बावजूद यह लूट जारी है। पूर्व सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने दलालों पर अंकुश लगाया था, लेकिन वर्तमान प्रभारी सीएमएस के कार्यकाल में ये फिर सक्रिय हो गईं। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।







