Home उत्तर प्रदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 व वीवीपैट स्ट्रांग रूम का किया मासिक...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 व वीवीपैट स्ट्रांग रूम का किया मासिक निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरा में विगत दिवसो के रिकॉर्डिंग की चेकिंग,फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि,सुरक्षाकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का दिया निर्देश

BHADOHI NEWS: गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई0वी0एम0 व वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम0 के रखरखाव, रजिस्टर तथा गेट पर सील लाॅकर का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी पर तैनात गार्डो आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सीसी टीवी कैमरा में विगत दिवसो की रिकॉर्डिंग की चेकिंग, फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के उपस्थिति पंजिका को चेक करते हुए निर्देशित किया कि ड्यूटीरत सुरक्षाकर्मी पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ देखरेख करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर चकबंदी अधिकारीराकेश कुमार सिंह,जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित रहें।