तैराकी कला शारीरिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है-नित्यानन्द रमण
JHANSI NEWS: जिला तैराक संघ, झाँसी द्वारा एलन हाउस पब्लिक स्कूल के तरणताल में आयोजित 2 दिवसीय जिला तैराकी प्रतियोगिता 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि नित्या नन्द रमण महाप्रबन्धक भेल ने कहा कि बच्चांे को प्रतिदिन दो घण्टे का समय खेलकूद के लिए अवश्य देना चाहिए इससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास होता है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहकर अधिकतम समय खेल कूद के लिए देना हितकर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तैराक संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल एड0 ने की। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष मोहन नेपाली ने बताया कि सुब्बाराव जी ने कहा था कि देश का नौजवान स्वस्थ हो जाये तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता एवं स्व0 श्री बद्रीप्रसाद लाहौरी जी के तैराकी के प्रति निष्ठा का उल्लेख किया। मनमोहन गेड़ा मुख्य संयोजक ने कहा कि जिला तैराक संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला तैराकी प्रतियोगिता में अपना पूर्ण सहयोग दिया जिससे प्रतियोगिता सफल सम्पन्न हुई। कार्य0अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय कराया। तैराकी प्रतियोगिता के समापन के पूर्व अतिथियों का स्वागत राजकुमार बोहरे, रामबाबू वारी, संजय बबेले संयोजक, सहसंयोजक डा0 सुदर्शन शिवहरे, कमल किशोर बरसैंया, डा0 मनमोहन मनु, रामकुमार शर्मा, विवेक शर्मा, मरगूब इलाही ने किया। तैराकी प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मंे ज्ञानेश्वर कुशवाहा, हरकुवंर कुशवाहा, विवेक श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, नीलम शर्मा, विशाल रावत, अशोक अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अर्जुन शर्मा ने सक्रिय योगदान दिया। सचिव मृत्युंजय नेपाली ने संचालन एवं आभार अतुल किल्पन ने व्यक्त किया। सभी वर्गो के विजेता छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तैराकी संघ के लोगों को सम्मानित किया गया। आज की तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम संलग्न हैं।







