Home उत्तर प्रदेश जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न

जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न

JHANSI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक राम नगर तिराहे के पास महेंद्र दुबे के बाढ़े पर जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया के मुख्य आतिथ्य एवं चिरगांव के नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।विशिष्ट अतिथि पी सी सी सदस्य बलवान सिंह यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा व पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक रहें। बैठक में उपस्थित सभी नगर व ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराते हुये अब तक  किये गये कार्यों की जानकारी दी। बैठक को नर्वदा प्रसाद यादव,चंद्र प्रकाश चौरसिया, राजपाल बुंदेला , कुलदीप यादव (अमरोख), रामनारायण सैनी, रामसेवक सैनया,  गोलू पाराशर, उमाकांत शर्मा, मुकेश बादल,रमेश चंद कनकने , मुलायम सिंह रजक, वीरेंद्र पाल, अमित करौसिया, रामजी चतुर्वेदी, डा. आशीष खांताल, हरिमोहन पैटरिया, सोनल पटेल ,अभिषेक चतुर्वेदी, बाबू लाल रेजा, सन्तोष द्विवेदी , महिपाल सिंह , मनीष अहिरवार व सचिन मौर्य आदि  ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन देवेन्द्र सविता ने किया और अंत में चिरगांव के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दांगी ने आभार व्यक्त किया।