जब खुद ही भिड़ रहे गार्ड तो कैसे होगी मरीजों की सुरक्षा
JALAUN NEWS: बीती रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डयूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड आपस में भिड़ गये यहां तक गालीगलौज और जूते तक फेंके गये।इस घटना को देख मरीजों के साथ आये तीमारदार जमा हो गये जिन्होंने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। दोनों सुरक्षा गार्डों ने इस मामले की लिखित शिकायत सीएमएस डा. आनंद उपाध्याय की जिस पर उनका कहना है कि मामले की जांच करवा कर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला पुरुष अस्पताल में सुरक्षा ब्यवस्था बनाये रखने के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों को तैनात किया गया है। बीती रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुरक्षा गार्ड बाबू सिंह यादव व एसके तिवारी की डयूटी लगी थी इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों बहशा-बासी होने लगी इसी बीच बाबू सिंह यादव ने जूता उठाकर कर फेंक दिया जिसके चलते बात और बढ़ गयी तथा दोनों सुरक्षा गार्ड जोरजोर से चिल्लाने लगे तो यह नजारा देखकर मरीजों के साथ तीमारदार भी जमा हो गये बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।इस मामले की लिखित शिकायत सीएमएस डा. आनंद उपाध्याय जिस पर उनका कहना कि मामले की जांच कर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।







