सुहाग महल नाले के पुल का लेंटर सड़क से 2 फीट ऊंचाई से डलवाया जाए
JALAUN NEWS: कोंच रोड सुहाग महल के सामने सड़क से 2 मीटर ऊंचाई से नाले का पुल बनना चाहिए था जो सड़क से ढाई फीट नीचे बन रहा है इस नाले में 2003 में बाढ़ आई थी तब पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इसी तरह 2013 में भी जब बाढ़ आईं थी।तब भी पुल के ऊपर से पानी चल रहा था। मनगर वासियों ने पत्रकारों को बताया।कि जिस तरह से नाले के पुल को पाटा जा रहा है। उससे हर साल तोड़ी ही वारिस में नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगेगा। जिससे आवागमन भी बाधित होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस पुल पर राजनीतिक दबाव के कारण नया पुल का निर्माण सड़क से ढाई फीट नीचे ही पुल का लेंटर डाला जा रहा है जो कि जनहित में नहीं है। या फिर कहा जाये। प्रशासन की अनदेखी निगरानी में पुल बनाने का काम चल रहा है। विभागीय अधिकारी भी सब कुछ जानते हुए भी सड़क से ढाई फीट नीचे पुल का लेंटर डलवा रहें हैं। नगर वासियों का आरोप है। विभागीय अधिकारी जानबूझ कर पुल की सड़क से 2 मीटर ऊंचाई की जगह सड़क से दो फीट नीचे पुल का लेंटर डलवाने में जुटा हुआ है। ताकि लागत में बचत हो जाए। और ठेकेदारों को पुल निर्माण कार्य में अच्छी खासी कमाई भी हो जायेगी। नगर वासियों ने जिलाधिकारी से जनहित में मांग की है कि उपरोक्त नाले का निर्माण सड़क से कम से कम दो फीट ऊंचा पुल का निर्माण किया जाये।







