MIRZAPUR NEWS: शारदीय नवरात्र मेला 21/22 सितम्बर की मध्य रात्रि से प्रारम्भ हो रहा है, मेले कि तैयारियों का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मन्दिर परिसर, पक्का घाट, दीवान घाट, अखाड़ा घाट, पुरानी/न्यू वी0आई0पी0 मार्ग, कोतवाली मार्ग सहित प्रत्येक स्थलों पर भ्रमण कर बिन्दुवार निरीक्षण किया। इस दौरान पक्का घाट पर महिलाओं वस्त्र बदलने के इंक्लोजर को तत्काल बढ़ाए जाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया गया। दीवान घाट व पक्का घाट पर मार्गो का समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पेयजल हेतु लगाए गए विभिन्न टोटियों का भी जिलाधिकारी ने भ्रमण कर निरीक्षण किया। मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु बैरीकेटिंग, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों के ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल सहितअन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।







