Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

SAHARANPUR NEWS: जिलाधिकारी  मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने आगामी समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा को सुचारु, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने केंद्र प्रभारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती, सुरक्षा बलों की उपस्थिति, पेयजल, विद्युत एवं शौचालय की सुविधाओं का भी जायजा लिया। वहीं एसएसपी आशीष तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल की कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।