ETAWA NEWS: दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आहूति की गई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने विद्युत विभाग को कार्य में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बागवानी, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, भवन निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, सहकारी दुग्ध समिति आदि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कैंप लगाए जाएं और ज्यादा से ज्यादा फैमिली आईडी बनवाई जाएं। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण कराया जाए। विद्यालयों में मध्यान भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। ज्यादा से ज्यादा गौवंश को पकड़कर गौशाला में लाया जाए एवं गौशाला में गौवंशो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाए जाएं एवं लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने संस्कृत पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग के सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बताया कि समय सीमा से लम्बित आवेदन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में ओडीओपी की रैंक 16 है, जिसपर सुधार किया जाए एवं चिन्हित लाभार्थियों का चयन करके उन्हें योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह का लक्ष्य जल्द ही पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य के अंतर्गत बताया कि प्रोजेक्ट को पूरा किया जाए एवं सीएम आईएस पोर्टल पर फीड कराया जाए। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ही कार्य किया जाए एवं अपना अपना इंडिकेटर बढ़ाया जाए एवं जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।







