Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय से अपनी उपस्थिति दर्ज करें और कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में रखी गई पत्रावलियों का अवलोकन कर उनके बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई की स्थिति को देखा, जो संतोषजनक पाई गई। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा उपस्थित रहे।