Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने ग्राम अंबावा पश्चिम में गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यों का...

जिलाधिकारी ने ग्राम अंबावा पश्चिम में गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यों का किया निरीक्षण

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज तहसील मंझनपुर की ग्राम अंबावा पश्चिम में गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन कर सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील किया कि वे अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर ही विक्रय करे। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए-2585 प्रति क्विंटल है। ग्राम निवासी छत्रपाल के खेत में 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्र पर क्रॉप कटिंग कराया गया, जिसमे तौल कराने पर उत्पादन 15.530 किलोग्राम पाया गया, जो 35.875 कुन्तल/ हेक्टेयर उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश एवं अपर सांख्यिकीय अधिकारी रवि कांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।