Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति कि बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति कि बैठक संपन्न

JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी ने वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए पौधरोपण के पश्चात जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि वृक्षारोपण के पश्चात एक सप्ताह के अंदर जिओ टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिन विभागों द्वारा कम जिओ टैगिंग की गई है उन्हें जिओ टैगिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, सिंचाई इत्यादि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आद्रभूमि के सीमांकन को समिति गठन कराते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंप्रिहेंसिव प्रोटक्शन प्लान बनाते हुए रोपित पौधों की सुरक्षा  सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीएफओ प्रोमिला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।