Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

PRAYAGRAJ NEWS:  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने शहर में जाम की स्थिति के दृष्टिगत परिवहन विभाग, पुलिस विभाग व मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संचालित हो रहे स्कूल, मैरेज हॉल एवं हॉस्पिटल संचालकों के साथ बैठक कर सम्बंधित संस्थान के द्वारा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्वयं किए जाने हेतु कार्ययोजना बनवायें। यदि संस्थानों के द्वारा कार्ययोजना न बनाकर संस्थान के बाहर के बाहर रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़े किये जा रहे हो, ंतो उनके विरूद्ध नोटिस निर्गत करते हुए सख्त कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करें तथा सड़क के किनारे पार्किंग न हो, यह सुनिश्चित करें।