MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा किया जा रहा था भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कांग्रेस नेताओं के ऊपर बर्बरता लाठी चार्ज किया गया हम बीजेपी सरकार की घोर निंदा करते हैं। पाठक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार गरीब किसान मजदूर विरोधी सरकार है इस सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हम लोगों को मीरजापुर में हाउस अरेस्ट नजर बंद कर दिया बीजेपी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के नेता और महिला नेता एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर जिस तरह लाठी चार्ज किया गया इसकी कड़ी निंदा करते हैं। खान ने कहा कि अन्याय के इस दौर में हमारे एक-एक कार्यकर्ता का बहा खून और महिलाओं का अपमान आपके अंत की शुरुआत बनेगा। इस जुल्म का पूरा हिसाब होगा और 2027 में प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार को करारा जवाब देगी । किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है किसान एवं मजदूरों तमाम समस्याओं को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ता रहेगा। इस अवसर पर मनरेगा की कोऑर्डिनेटर अर्चना चौबे गणेश, दत्त पाठक कपिल कुमार सोनकर जनार्दन पांडे, मधु सैलानी, मनीष दुबे,नरेश चौधरी, जितेंद्र चौबे, राजेंद्र विश्वकर्मा, जुग्गीलाल संतोष, उमर स्वरूप सिंह, विजय दुबे, पहाड़ी राजेश दुबे,अभिषेक मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, अशोक भारती,भानु जैन, इमरान खान, मनोज चौरसिया राजन निषाद व अन्य लोग उपस्थित रहे।







