शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता और मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए
JHANSI NEWS: तहसील झांसी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि सावन माह प्रारंभ हो गया है, इसी के साथ जनपद में कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है, अतः क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, उनकी यात्रा सुगम और सुखदायी हो उसके लिए मार्ग को साफ सुधरा और गड्ढा मुक्त कर लिया जाए। उन्होंने शिवालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत मजबूत करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों एवं संपूर्ण समाधान दिवस सहित थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्तापरक किया जाना सुनिश्चित किया जाए, शिकायत निस्तारण में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है ताकि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट हों। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त शिकायतों को अधिकारी स्वयं संज्ञान में लें और निस्तारित शिकायतों का मौके पर स्वयं परीक्षण करें, ताकि शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता को परखा जा सके। संपूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस/जनसुनवाई मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बिंदु है, जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय अंतर्गत निस्तारण किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में रुचि लें ताकि जिले की रैंकिंग पर गुणात्मक हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एंव शिथिलता स्वीकार नहीं है, अतः समस्त अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया की श्रावण मास के अंतर्गत कांवड़ यात्रा जनपद में निकाली जा रही है अत: मार्ग की साफ सफाई एवं गड्ढा मुक्त किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के समस्त शिवालयों में श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो और उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि जनपद में लगभग एक करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण किया गया है सभी विभाग अपनी लगाए पौधों की सुरक्षा और उनको जीवित बनाए रखने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों वृक्षारोपण कि जियो टैकिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसएचओ एवं तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, डीडीओ, डीपीआरओ, डीआईओएस सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।







