Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एटीएल ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एटीएल ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया

PRATAPGARH NEWS:  सोमवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित ATL ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्राउंड के विकास कार्यों एवं प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ATL ग्राउंड को एक आधुनिक इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्य सड़क का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है तथा क्षेत्र में आवश्यक यूटीलिटी सेवाओं (बिजली, पानी, सीवरेज आदि) का भी तेजी से विकास कराया जा रहा है, ताकि उद्यमियों को एक सुगम व सक्षम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके । औद्योगिक पार्क के ठीक बगल में आवास विकास परिषद द्वारा एक नवीन आवासीय कॉलोनी भी विकसित की जा रही है, जिससे यहां कार्यरत कर्मचारियों व स्थानीय निवासियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके। इस परियोजना से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होने, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने तथा शहरीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की संभावनाएं व्यक्त की गईं। पुलिस अधीक्षक द्वारा औद्योगिक विकास से संबंधित सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।