सीधे-साधे समान्य दुकानदारों को साजिश व षड्यंत्र रचकर क्यूआर कोड साउंड शुल्क माफ कराने का लालच देकर अपने जाल में फंसाकर करते थे ठगी
BHADOHI/GYANPUR NEWS: सीधे-साधे समान्य दुकानदारों को साजिश व षड्यंत्र रचकर क्यूआर कोड साउंड शुल्क माफ कराने का लालच देकर अपने जाल में फंसाकर रुपए ठगी करने के 2 अन्तर्राष्ट्रीय अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने इसका खुलासा किया। इस दौरान एएसपी ने बताया कि राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी हरिकरनपुर थाना दुर्गागंज द्वारा साइबर थाना तहरीर देकर बताया कि अर्जुनपुर मोड़ पर उनके परचून व टी स्टाल की दुकान पर 11 सितंबर समय लगभग 5.15 बजें बाइक सवार 2 व्यक्तियों द्वारा पेटीएम का मासिक शुल्क माफ करने का लालच दिया। धोखाधड़ी कर 21000 रुपए ठगी कर लिया। उक्त के संबंध में साइबर क्राइम थाना पर बीएनएस की धारा 318(4) एवं 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आज प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय हमराह पुलिस थाना साईबर थाना के साथ बाइक से वाराणसी की तरफ से औराई होते हुए मिर्जापुर की तरफ जाने की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम विशाल ओझा पुत्र सचेंद्र कुमार ओझा निवासी निराला नगर लेन नं.6 महमूरगंज थाना महमूरगंज वाराणसी व दूसरे ने अपना नाम प्रकाश पाठक पुत्र विजय कुमार पाठक निवासी न्यू एरिया डेहरी पाठक भवन आनसोन थाना डेहरी जिला रोहतास बिहार बताया। एएसपी ने कहा कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग आनलाइन बैंक खाता खुलवाते है। जिसमे केवाईसी वेरीफिकेशन नही होता है। केवल फेस वेरिफिकेशन होता है। जिसके कारण मेरा कोई दस्तावेज वहां जमा नही होता फिर उसी बैंक खाते मे फ्राड का पैसा मंगा लेते है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से फोन पे साउंड बाक्स 2, पेमेंट क्यूआर कार्ड स्टैंड 2, पेटीएम क्यूआर कार्ड 7, डेविट कार्ड 7, एक सिम कार्ड, पैन कार्ड, 500 रुपए व तीन आधारकार्ड जिसमें फोटो एक ही व्यक्ति का है। किंतु नाम एवं जन्मतिथि मे परिवर्तन है। एक मोबाइल बिवो तथा सिम कार्ड एवं कुल 85 रुपया बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया।







