PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक टायर दुकान को निशाना बनाया। साई टायर्स के विक्रेता दिलीप कुमार केसरवानी की दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये के टायर और समान उठा ले गए। सूत्रों कि माने कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए टायरों को स्कॉर्पियो में लादकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक स्कॉर्पियो वाहन दिखाई दिया है। पुलिस सी सी टी वी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ एक सप्ताह के अंदर जारी बाजार में चैथी बार चोरी हुई जिसको लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।







