Home इटावा जायन्ट्स सहेली ने क्षय चिकित्सालय में डॉक्टरों को किया सम्मानित

जायन्ट्स सहेली ने क्षय चिकित्सालय में डॉक्टरों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां व डॉक्टर

ETAWA NEWS: जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली ने जिला क्षय चिकित्सालय में डॉक्टरों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर्स को शाल ओढ़ाकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ श्री निवास यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ सोहम गुप्ता, डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन, ऊषा यादव सदस्य विशेष जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन, कंचन तिवारी, गौरव पोरवाल आदि  को शाल और पटका पहनाकर कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी क्षमा दीक्षित ने कहा डॉक्टर्स हमारी जिंदगी के ऐसे ‘सुपरहीरोज’ हैं, जो न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, हमें मेंटल और इमोशनल सपोर्ट भी देते हैं। अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना ने कहा डॉक्टर्स डे हमारे देश के उन सभी डॉक्टरों को समर्पित है जो दिन-रात एक करके हमारी सेहत की देखभाल करते हैं। डॉक्टर शिव राज सिंह यादव ने हॉस्पिटल को 10 पंखे भेंट स्वरूप दिए और डॉक्टर्स को सम्मानित किया। जिला क्षय चिकित्सालय में टीवी मरीजों को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी क्षमा दीक्षित, अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना, डीओए हेनू वर्मा, डीओएफ विमल शर्मा, प्रज्ञा दोषी, रूपाली अग्रवाल, रीना राठौर, ललित सक्सेना, नीतू पोरवार , राम संजीवन आदि उपस्थित रहे।