BHADHOI NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने नगर के बाजार सरदार खां मोहल्ले के निवासी जामी सिद्दिकी को सछास का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। जामी सिद्दिकी को सछास का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा के प्रदेश सचिव मो.आरिफ सिद्दिकी, नान्हक यादव, हाजी सुहैल अहमद अंसारी, प्रमोद यादव, बाबा बिंद, मयंक यादव, दिलीप भीम कन्नौजिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।







