Home उत्तर प्रदेश जानलेवा हमले व छिनैती का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जानलेवा हमले व छिनैती का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS:  जनसेवा केन्द्र पर दो आरोपियों द्वारा जांनलेवा हमले के साथ छिनैती के आरोप को लेकर पीड़ित ने लालगंज पुलिस को तहरीर दी हैं । सांगीपुर थाना के हर्षपुर निवासी बालजी मिश्रा पुत्र सुरेश नारायण मिश्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह लगभग पौने आठ बजे वह लालगंज कोतवाली के त्रिवेणी नगर तिलक राम स्थिति जनसेवा केन्द्र पर उसका पुत्र शिवान दुकान खोलने पहुंचा  । पीड़ित के मुताबिक सेवा केन्द्र पर रूपये की निकासी व जमा भी हुआ करती हैं । तहरीर के मुताबिक इस बीच बगल के पुरवे दो अरोपी वहां आये और उसके बेटे पर जांनलेवा हमला कर दिया। तहरीर में दवा किया गया है कि आरोपियों द्वारा जनसेवा केन्द्र में रखे 48750 रूपये लूट लिये गये। जानकारी मिलने पर पीडित भी दुकान पर पहुंचा । घायल बेटे को लेकर वह इलाज कराने लालगंज ट्रामा सेंटर आया। पीड़ित ने घटना के बावत तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया दो पक्षों में विवाद को लेकर मारपीट हुई है, जांच कर सत्यता के आधार पर कार्यवाई की जायेगी।