Home उत्तर प्रदेश जाडों मे जंगलों की सुरक्षा के लिये बढाई गई फारेस्ट कर्मियो की...

जाडों मे जंगलों की सुरक्षा के लिये बढाई गई फारेस्ट कर्मियो की गस्त

LAKHIMPUR KHERI NEWS: जाडो मे जंगलो के निकटवर्ती गावो मे जंगल की जलौनी लकडी को लोग काटकर तापने व खाना बनाने के लिये ठंडक व कोहरा का फायदा उठाकर लोग काटकर लाते है।जिसके चलते गोला वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने वनकर्मियो की चार पांच टीमे गठित कर रात्रिकालीन व शायंकालीन के समय गस्त को बढा दिया है।वही वन क्षेत्राधिकारी गोला संजीव कुमार तिवारी ने बताया की हर हाल मे जंगलो की रक्षा करना हम लोगो का धर्म है। इस दौरान कोई भी लापरवाही बर्दास्त नही की जायागी।गस्त के दौरान कोई भी ब्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे जंगलो के आस पास भी मिलता है तो उस पर कडी कारवाई की जायागी।