Home उत्तर प्रदेश जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर पत्रकार तौसीफ अहमद को किया गया सम्मानित

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर पत्रकार तौसीफ अहमद को किया गया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के खुशनुमा जश्न के माहौल में मौके पर नौजवान मोमीन एकता कमेटी और घंटाघर तिराहा की कमेटी ने जिले के चर्चित पत्रकार तौसीफ अहमद को सम्मानित किया। इमामबाड़ा ईदगाह के पास आयोजित कार्यक्रम में तौसीफ अहमद को इस्लामिक तस्वीर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नौजवान मोमीन एकता कमेटी के सदस्यों ने सभी आने वाले अंजुमनों को इनामो इकराम से नवाजा, जिसके लिए सभी अंजुमन के जिम्मेदारों ने कमेटी के सदस्यों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम के दौरान एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ तौसीफ अहमद को मंच पर उनके बेटे फरहान हुसैन के साथ सम्मानित किया गया। इसके अलावा, घंटाघर स्थित पत्रकार टीपू सुल्तान के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर भी तौसीफ अहमद को अंग वस्त्र पहनकर और इस्लामिक तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।तौसीफ अहमद ने नौजवान मोमीन एकता कमेटी और घंटाघर तिराहा की कमेटी के प्रति सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान नौजवान मोमीन एकता कमेटी के सदस्यों में नौशाद खान, हसन अली, मतीन खान, जैद अंसारी, खुर्शीद आलम, मोनू खान, अरशद हाफिज, राजू खान, इरशाद अंसारी एडवोकेट, आरिफ अंसारी, महताब खान, तौहीद, जावेद अंसारी एवं अन्य कमेटी के लोग मौजूद रहे ।