Home उत्तर प्रदेश जश्ने आमदे रसूल की सदा से गूंजा शहर

जश्ने आमदे रसूल की सदा से गूंजा शहर

PRATAPGARH NEWS: जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी अन्जुमन रज़ा ए. हुसैन चैरिटेबल ट्रस्ट व मरकज दारुल उलूम गुलशन-ए-मदीना के कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने. कमेटी अध्यक्ष आबिद रजा हशमती के आवास से पैग़म्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जश्ने – ए – पैदाइश का जुलूस बड़े खुशनुमा माहोल में बड़ी अकीदत और मोहब्बतो एहतराम के साथ निकाला जुलूस ए मोहम्मदी अपने पुराने क़दीभी रास्तों से होता हुआ मरकज दारुल उलूम गुलशन ने मदीना, पलटन बाजार अंजुमन रज़ा ए हुसैन अजीत नगर,अंजुमन शेर ए सुन्नत चिलबिला,सदर बाजार टक्करगंज आदि जगहों से जुलूस निकाला सभी जुलूस का मिलाप विक्रम चौराहा पर हुआ मिलाप के बाद जुलूस पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद दारुल उलूम गुलशन मदीना में तकरीर का आयोजन हुआ
पैगम्बर-ए-इस्लाम के 1500 वे विलादत के मौके पर कमेटी प्रमुख आबिद रज़ा हशमती व मौलाना मेराज अहमद हबीबी मुख्तार अहमद हबीबी की सरपरस्ती में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी  के जुलूस का आगाज हुआ। कमेटी प्रमुख आबिद राजा हशमती में कहा कि ईद मिलादुन्नबी दुनिया की तीसरी ईद नहीं बल्की दुनिया-ए–इस्लाम की पहली ईद है। अगर ये ईद न होती तो ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा का तसत्बुर भी न होता । आगे कहा की हमारे नबी मोहम्मद साहब गरीबों, यतीमों, बेवाओं, बेसहारों व मजलूमों के सहारा हैं। आप ने सबसे पहले बेटी बचाओ का मिशन चलाया औरतों को उनके हक दिलाए। शराब और जुआ जैसी सामाजिक बुराई को हराम करार दिया। सारी दुनिया को अमन और भाई चारे का पैगाम दिया । हम सब पैग़म्बर-ए-इस्लाम के बताए उसूलों पर सख्ती के साथ कायम रहे। हजरत बाबा मुनव्वर हुसैन हशमती साहब ने नबी-ए-करीम को शानू में आला हज़रत बरेलवी का कलाम पेश किया और उन्होंनेX दूरगाह आला हज़रत के झण्डे व लंगर पर फातिहा व सलातो सलाम पेश किया गया। बाबा मुनव्वर हुसैन हशमती ने देश के अमन चैन के लिए बिलखुसूस दुआ कि ।जुलूस ए मोहम्मदी के जुलूस के मौके पर बाबा रशीद अहमद मेला प्रभारी महफूज हसन पत्रकार मोहम्मद यूसुफ तहसीन रज़ा गुलाम रज़ा मो जीशान अहमद तनवीर रज़ा इजहार हुसैन गुड्डू मौलाना तौसीफ़ रज़ा मो सानू मासूम मोहम्मद अकबर हैदर अली अब्बास रज़ा मो आफताब  हुसैन रज़ा कौनैन रज़ा सकलेन रज़ा गुलाम रज़ा सफीक अंसारी मोहम्मद आमिर हजरत मौलाना मुफ्ती अल्तमश मिस्बाही मौलाना अनवर रज़ा सरवर राइन मुख्तार राइन अख्तर  सभासद मौलाना अतीक सय्यद सरदार अली फ़ारोग अहमद अफजल सिद्दीकी मोहम्मद अकरम हशमती मोहम्मद उमर अफरोज पहलवान मोहम्मद इकबाल कमाल मोहम्मद सैफ गोडे मकसूद सोनवा आमिर अंसारी ताबिश अंसारी एडवोकेट निर्भय प्रताप सिंह नवाब बाबा शान ए आलम उर्फ़ शानू मेराज आलम आजाद सिद्दीकी ओम प्रकाश साहू निशु जायसवाल राजेश भैया गप्पू सिंह अनूप सिंह अली रजा भाजपा नेता विनय प्रताप सिंह बब्बू भैया की उपस्थिति बहुत ही सराहनी रही जमकर जुलूस के लोगों ने किया सम्मान। जुलूस का संचालन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रज़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसीन रज़ा ने किया।