Home उत्तर प्रदेश जल निकासी व्यवस्था के लिए विरोध-प्रदर्शन करते लोग

जल निकासी व्यवस्था के लिए विरोध-प्रदर्शन करते लोग

BHADOHI NEWS: जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सोमवार को बाजार वासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जहां पर जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताते हुए बाजार में नाला निर्माण की मांग की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस समय बरसात का
महीना चल रहा है। एक-दो दिन बाद रुक-रुककर बारिश हो रही है। बाजार में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते बाजारवासियों के घरों में बारिश का पानी पहुंच जा रहा है। जिसके चलते बाजारवासियों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी पीने के लिए बाजार में हैंडपंप लगाएं गए हैं। उसका पानी भी सड़क पर ही बहता रहता है। गर्मी के भीषण मौसम में भी सड़क पर पानी जमा रहता है। बाजारवासियों ने कहा कि बारिश के इस मौसम में सड़क तथा रोड के किनारे पानी लगा रहने के कारण वह मच्छरों के पैदावार में सहायक साबित हो रहे हैं। इसके कारण मच्छरों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो गई है। ऐसे में बाजार में मच्छरजनित बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है। बाजारवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बाजार में नाला निर्माण की मांग की। इस मौके पर कृष्ण कुमार सोनकर, बसंत लाल, राजा सरोज, अशरफ अली, राजा सोनकर, कमलेश गुप्ता, कमला सोनकर, खलील अहमद व संतोष यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहें।