सरकार की महत्वकांक्षी योजना में बट्टा लगा रहें जिम्मेदार
FATEPUR NEWS: जिले के ऐरायाँ विकास खंड अन्तर्गत दर्जनों गाँवो में जल जीवन मिशन के तहत अर्धनिर्मित पानी टंकियां अधिकांश अधूरी पड़ी हुई होने से बारिश के दिनों में लोगों की मुसीबतें बन रही हैं।
बताते चलें कि विकास खंड ऐरायां के अफोई और शोहदमऊ ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत अर्धनिर्मित पानी टंकी इन दिनों ग्रामीणों की मुसीबत बन चुकी हैं। शोहदमऊ में टंकी का बोर तो हो गया और बाउंड्री की नींव डालने के बाद से ठेकेदार नदारद हो गए और गाँव में तोड़ी गई सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन कर उभर रही हैं। कहीं पर तो इतने बढ़े गड्ढे होकर नाला का रूप ले रहे हैं जहाँ पर गाँव के लोगों के कई बार मवेशी धंस गये हैं जिनको घंटो मशक्क्त के बाद निकाला गया तो वहीं दूसरी तरफ़ अफोई गाँव के अंदर से तो पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। जल जीवन मिशन के तहत बीते एक वर्ष से ज्यादा बीतने पर भी ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क को तोड़ने के बाद से नहीं बनवाया गया और तो और ठेकेदार गायब ही हो गया है जिससे गाँव में कीचड युक्त रास्ते से ही सभी को आना जाना पड़ता है।
हालांकि इस पूरे प्रकरण में संबंधित जल जीवन मिशन के नोडल अफसर का कहना रहा कि जल्दी ही संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर कार्य शुरू कराया जायेगा, देरी होने का कारण शासन द्वारा कुछ पैसों से इशू था और बारिश खत्म होते ही काम शुरू करा दिया जायेगा।







