दो अंतरजनपदी ठग गिरफ्तार नकली नोट, जाली सोना व XUV गाड़ी बरामद
JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर की थाना जलालपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरजनपदी ठगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने काकोरी नहर पुलिया के पास से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा और उनके कब्जे से ₹27,600 के जाली नोट, जाली पीली धातु (नकली सोना) तथा एक लग्ज़री XUV 700 गाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय सिंह उर्फ पिंटू पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी इजरी थाना जलालपुर और अरविन्द सिंह पुत्र स्व. अलगू सिंह निवासी पटईल रत्नूपुर थाना चन्दवक जौनपुर के रूप में हुई है।
बरामद सामान:
तीन चूड़ी पीली धातु की, दो कंगन, चार बिस्कुट पीली धातु, एक कलर प्रिंटर, एक XUV 700 वाहन, दो मोबाइल फोन, ₹27,600 के जाली नोट और सात कार्ड पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 373/25 धारा 318(2)/318(4)/179/180/181 बीएनएस थाना जलालपुर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:
पुलिस पूछताछ में दोनों ठगों ने बताया कि वे बेरोजगार और आम लोगों को धोखा देने के लिए रोज़गार, प्रॉपर्टी खरीदवाने और नकली सोना बेचने जैसे झांसे देते थे। साथ ही लोगों को नकली नोट “दुगुना करने” के नाम पर ठग लेते थे। जरूरत पड़ने पर प्रिंटर से जाली नोट छापकर बाजार में भी चलाते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनकी संपत्ति, मकान, गाड़ी आदि इसी अवैध कमाई से खरीदी गई है।
मुख्य अभियुक्त अजय सिंह उर्फ पिंटू का आपराधिक इतिहास लंबा:
अजय सिंह पर 12 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, और ठगी के कई प्रकरण शामिल हैं। उस पर थाना लाइन बाजार, कोतवाली, जलालपुर (जौनपुर), तथा थाना लंका व बड़ागांव (वाराणसी) में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, थाना जलालपुर
उ0नि0 रामाश्रय राय, प्रभारी स्वाट टीम जौनपुर
उ0नि0 प्रशांत सिंह, स्वाट टीम अजय कुमार ,उ0नि0 मो. शहनवाज, क्राइम टीम जलालपुर हे0 का0 हरिशंकर प्रजापति, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 आलोक सिंह, का0 श्याम प्रकाश हे0 का0 बीर बहादुर यादव, हे0का0 अमित राय, हे0 का0 अखिलेश चौधरी का0 धर्मेन्द्र कुमार, (स्वाट टीम जौनपुर)







