Home उत्तर प्रदेश जलस्तर बढ़ने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग शुरू

जलस्तर बढ़ने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग शुरू

FATEHPUR NEWS: जनपद के मलवा विकास खंड में गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग अभियान शुरू किया गया है। आशापुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ओम नारायण कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। फागिंग मशीन से अवसेरी खेड़ा, जाड़े का पुरवा और आशापुर सहित कई गांवों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। यह कार्य शासन के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ओम नारायण कश्यप ने बताया कि फागिंग से मच्छर और संक्रामक कीटाणु नष्ट हो जाएंगे। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में फागिंग का कार्य किया जाएगा।