PRATAPGARH NEWS: अंतू थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी बलराम दुबे पुत्र स्वर्गीय रामसेवक दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना अंतू में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है, पीड़ित के अनुसार, उनके घर के पीछे गांव के ही राजेश पांडेय व रामकल्प पांडेय का एक पुराना बबूल का पेड़ स्थित था, जो वर्षों से जर्जर हालत में खड़ा हुआ था, पीड़ित बलराम दुबे द्वारा तीन वर्षों से कई बार उक्त लोगों से पेड़ को काटने के लिए कहा गया, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया, जिससे आज भारी नुकसान हो गया, आज रविवार को समय लगभग सुबह 11 बजे अचानक जर्जर हालत में खड़ा बबूल का पेड़ बलराम दुबे की जानवरों की सरिया और शौचालय पर गिर पड़ा।
घटना में सरिया के अंदर बंधी बलराम दुबे की गर्भवती गाय भी घायल हो गई, वहीं उनकी सरिया और शौचालय भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, तो वहीं जानवरों कि सरिया के अंदर रखा गया लगभग 20 क्विंटल भूसा भी नष्ट हो गया, पीडित बलराम दुबे के अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीडित बलराम दुबे ने अंतू थाने में लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इस संबंध में राजेश पांडेय से शिकायत की तो आरोपी और उनके परिजन ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने पर उतारू हो गए। पीड़ित ने स्थानीय थाना अंतू में लिखित प्रार्थना पत्र देकर उक्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही के साथ ही 50 हजार रुपए के हुए नुकसान की भरपाई कराये जाने की मांग की है।







