Home उत्तर प्रदेश जरगो बांध पर मछली मारने गए युवक की मौत, ठेकेदार पर लगा...

जरगो बांध पर मछली मारने गए युवक की मौत, ठेकेदार पर लगा डूबा देने का आरोप

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलियाचट्टी चौकी क्षेत्र में स्थित जरगो बांध पर एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को डुबो कर मार दिया।इमलिया कलां निवासी प्रदीप पटेल पुत्र नक्खर जरगो बांध में कटिया लगाकर मछली मारने गया था। इसी दौरान ठेकेदार के गुर्गों ने उसे डुबो कर मार दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के आदमियों की करतूत के कारण युवक की मौत हुई है। गुस्साई भीड़ ने ठेकेदारी की 4 पहिया गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में तोड़फोड़ की जा रही है । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स भीड़ को समझाने में जुटी है, लेकिन स्थानीय पुलिस से भी नहीं कंट्रोल हो रही भीड़। पुलिस ने आसपास के थाने की फोर्स और पीएसी बुलाई गई ।