Home उत्तर प्रदेश जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को महानगर कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने की, जबकि संचालन जिला सचिव मोहम्मद फतेह खान द्वारा किया गया। बैठक में राकेश कुमार के मोहल्ले के निवासी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इलाके की समस्याओं से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया। पदाधिकारियों ने मौके पर ही वार्ड नं. 24 के सभासद से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनपद के उच्च अधिकारियों से मिलकर सभासद के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक के दौरान जितेंद्र अग्रहरि को वाराणसी महानगर का महासचिव नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें आई-कार्ड देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संगठन में एकजुट होकर गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग व बेसहारा लोगों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि चौकी, थाना व न्यायालय में उपस्थित होकर संवैधानिक तरीके से कागज-कलम के साथ मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ें और सरकार की योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करें। बैठक में जमील अहमद, मोहम्मद फतेह, राकेश सिंह, शिव अग्रहरि, मंसूर अंसारी, जितेंद्र अग्रहरि, तुफैल अख्तर, अब्दुल करीम, समीम हसन समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।