कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
BHADOHI NEWS: महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को कांग्रेसियों द्वारा सुरियावां नगर स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में मनाई गई। जहां पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्र ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुक्तगीन अंसारी, मनोज गौतम, सुरेश चैहान, रामसजीवन गौतम, नाजिम अली, रमेश दूबे, संतोष धोबी, मृत्युंजय सिंह टोनी, शक्ति मिश्र, विशाल गौतम, राकेश पाल, सुमित शुक्ला चिंटू, राजेश सरोज, रामू गौतम, अमलेश पांडेय, दिनेश सरोज, अजय उपाध्याय, उमेश पाल व अयान अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







