तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
FATEHPUR NEWS: जमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर लगातार बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों से जारी तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश के दबाव को देखते हुए राजस्थान के कोटा बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। बांध से छोड़ा गया पानी 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जिसके अगले 24 से 36 घंटे में फतेहपुर समेत आसपास के इलाके में इसका असर दिखने की संभावना है। जल संसाधन व बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में जमुना का जलस्तर तेजी से ऊपर आया है और जमुना नदी का जलस्तर करीब 99 मीटर पानी पहुंच गया। नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। खासकर नदी किनारे बसे ललौली के दर्जनों गांवों और असोथर के इलाकों में पानी घुसने की आशंका जताई गई है। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जमुना का बहाव तेज होने की आशंका है। जलस्तर में अचानक इजाफा होने की संभावना को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थानीयो को प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। नदी किनारे अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने से बचें। हालात बिगड़ने पर बचाव दल तैनात रहेंगे। लगातार बढ़ते जलस्तर और बारिश के चलते लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार निगरानी की जा रही है और हालात पर हर घंटे अपडेट लिया जा रहा है।







