Home उत्तर प्रदेश जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी...

जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ करेगी आंदोलन: मनोज कुमार

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में अहरौरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी द्वारा अनुसूचित जाति की जमीन को जबरदस्ती कब्जा करके पार्क बनाने एवं दलित उत्पीड़न करने के विरोध में मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को सौंप कर तत्काल प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका परिषद अहरौरा ओमप्रकाश केसरी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा आजादी के पहले से रह रहे दलितों को उजाड़ कर जबरदस्ती उस स्थान पर पार्क बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा सत्ता शासन का प्रभाव दिखाकर दलितों को उजाड़ने का कार्य नगर पालिका परिषद अहरौरा द्वारा किया जा रहा है। जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी यदि दलितों के ऊपर अत्याचार हुआ तो आम आदमी पार्टी मिर्जापुर में विशाल प्रदर्शन करेगी ज्ञापन पत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मनोज कुमार सोनकर, एडवोकेट राकेश वर्मा, रमाशंकर साहू, यासीन खान, राजन जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।