Home उत्तर प्रदेश जमीन के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, जेठ, जेठानी समेत तीन पर...

जमीन के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, जेठ, जेठानी समेत तीन पर प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि चार दिन पहले जमीन के बंटवारे को लेकर उसके पट्टीदार मारपीट कर चोटिल कर दिया, पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी ज्योति देवी पत्नी विक्रम ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक अप्रैल की रात नौ बजे के करीब जमीन के बंटवारे को लेकर उसका जेठ, जेठानी सहित तीन लोग मिलकर पति विक्रम व जेठ धर्मराज को गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने जेठ विनय , जेठानी मोनी व सोहम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।