KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव में भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने एवं पीड़ित के साथ मारपीट कर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव निवासी बांके लाल पुत्र स्व इंद्रपाल यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की शाम छः बजे के करीब गांव के रहने वाले विपक्षी उसकी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे, पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और बीच बचाव के दौरान पुत्र अजीत सिंह, पत्नी भानमती के साथ भी मारपीट कर पुत्र अजीत को चोटिल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने छोटेलाल , कोमल , सचिन व कृष्ण चंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







