Home उत्तर प्रदेश जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ज़मीनी विवाद में चली पत्थरबाज़ी,7 आरोपी...

जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ज़मीनी विवाद में चली पत्थरबाज़ी,7 आरोपी मौके से धर दबोचे

JAUNPUR NEWS: जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर तेज़ तर्रार कार्यवाही करते हुए यह साबित कर दिया कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। प्र0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में उ0नि0 जयदीप कोल सहित पूरी पुलिस टीम ने राजेपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उत्पन्न तनाव पर तत्काल नियंत्रण किया। दोनों पक्षों में जानलेवा नीयत से हुई पत्थरबाज़ी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में थाना जफराबाद पर मु0अ0सं0 273/25 पंजीकृत किया गया, जिसमें धारा 189(3), 190, 191(2), 191(3), 125, 109(1), 132 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं—
सूरज सोनकर उर्फ़ गोलू, अजय सोनकर, लल्लन सोनकर, अरविन्द सोनकर (सभी निवासी गद्दीपुर), तथा संग्राम सोनकर, राहुल सोनकर और मोहित (सभी निवासी राजेपुर मतुला), जिन्हें पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया।
इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम—
प्र0 नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला, उ0नि0 जयदीप कोल, उ0नि0 विजय प्रताप सिंह, उ0 नि0 जयशंकर सिंह, हे0का0 रामशब्द यादव, हे0का0 सुधीर दूबे, का0 दीपक दीक्षित, म0 का0 सीमा गुप्ता व म0का0 दीपिका का सराहनीय योगदान रहा। जफराबाद पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई ने न केवल एक बड़ी अप्रिय घटना को टाला, बल्कि स्थानीय लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास भी और मजबूत किया है।