नरकटिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री
KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा “पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर” नारे के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।विद्यार्थियों को सम्बोधित करते बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि प्रतिभा को अवसर अवश्य मिलता है। आप अपने को कमजोर न समझें। नयी दिशा जैसी संस्थाएं वंचित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। प्राप्त शिक्षण सामग्री का उचित प्रयोग कर आगे बढ़ें विद्यार्थियों के लक्षण बताते हुए कहा कि कौए के समान चेष्टा, बगुले के समान ध्यान, कुत्ते के समान नींद, अल्पहारी और आवश्यकता पड़ने पर ज्ञानार्जन हेतु घर छोड़ने के लिए तैयार रहें। सफलता जरूर मिलेगा l कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन एवं आभार बृजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ0 गौरव तिवारी, राजेश शुक्ल, हृदयानंद पांडेय, इंद्र कुमार मिश्र, हरीन्द्र चौरसिया, मदन अग्रहरि, माया चौरसिया, कुसुम देवी, मरियम खातून, किरन मिश्रा, रंजना श्रीवास्तवा, नंदरानी श्रीवास्तवा, आशा देवी, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।







