Home उत्तर प्रदेश जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारी : डीएम

जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारी : डीएम

JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र सिंह ने दिशा समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।