लाइन पार पानी निकासी एवं जल भराव की समस्या से जूजता जनमानस
ETAWA NEWS: गुरुवार को अनवरत हुई वर्षा के कारण जल निकासी के अभाव में पूरे शहर के मुख्य मार्ग जाम हो गये, जिस कारण जन सामान्य को शहर में जानें के लिए घण्टों जाम में फसा रहना पड़ा। उपरोक्त आरोप लगाते हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने कहा कि नगरपालिका परिषद के कार्यों की पोल इस वर्षा में खुल चुकी है अब इस वड़ी जनसमस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी इटावा को हस्ताक्षेप करने की जरूरत है। उन्होने जिला अधिकारी इटावा से मांग की है कि इटावा जनपद में हो रही बरसात से शहर में जाम एवं जल निकासी न होने से नागरिकों के समक्ष विषम स्थिति पैदा हो गयी है।इटावा जनपद के लाइन पार बस्ती से पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है जिस कारण गलियों के साथ ही लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। राम नगर फाटक के ओवर बृज का काम अधूरा पड़ा है मैनपुरी फाटक अंडर ब्रज में पानी भरने के कारण फर्रुखाबाद फाटक ओवर बृज पर आए दिन जाम रहता है जाम की वजह से स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे टाइम से घर नहीं पहुंच पाते एवं कोई अगर बीमार है तो हॉस्पिटल कैसे पहुंचेगा उन्होंने कहा कि महेरा चुंगी के आगे बंसल हॉस्पिटल तक, जल निकासी नहीं है। महेराचुगी फाटक से चितभवन पुल तक रोड नहीं बनी है बरसात में आम जनमानस को निकलने में प्रॉब्लम्स हो रही है।प्रशासन इन मुद्दे को गंभीरता से ले नहीं ले रहा है अगर इन जनहित के मुद्दों पर प्रशासन ने तत्काल ध्यान न दिया तो कांग्रेस पार्टी जनके मुद्दों पर आंदोलन करेगी।



