Home उत्तर प्रदेश जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 43 लाख से अधिक पौधारोपण का...

जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 43 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में जन सहभागिता से 37 करोड़ पौधारोपण किया जाना है। पौधारोपण महाअभियान के तहत जनपद में 24 विभागों एवं  जन सहभागिता से 43 लाख 56 हजार 100 पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण महाअभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी दुग्ध आयुक्त उत्तर प्रदेश राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा पौधारोपण महा अभियान की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गयी, उन्होंने कहा कि नर्सरी से पौधारोपण स्थल पर पौधे समय से पहुंच जाएं एवं लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे आदि का खुदान हो जाए।बैठक में डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान को सफल बनाने के लिए इलेक्शन मोड पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जनपद स्तर पर कमांड सेंटर का गठन किया गया है, लक्ष्य के सापेक्ष कितने पौधारोपण हुए इसकी प्रति घंटे रिपोर्ट ली जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीएम न्यायिक व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।